पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल परिवारों को बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ाने पर मिलेगें सौ रुपए

बीपीएल परिवारों को बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ाने पर मिलेगें सौ रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीपीएल परिवारों को बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ाने पर मिलेगें सौ रुपए

नगर संवाददाता|हरदा

गरीबीरेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल कार्डधारी अगर 31 जनवरी तक अपने परिवार के बैंक खाते आधार नंबर से जुड़वाएं और 100 रुपए पाएं। यह प्रोत्साहन राशि शासन की तरफ सीधे उनके खाते में जमा होगी। इसका फायदा हरदा जिले के वासियों को भी मिलेगा। एक सौ रुपए जमा होने से खाता नियमित रूप से सक्रिय रहेगा।

प्रधानमंत्री जन धन योजना में खाताधारक के कार्ड जारी करने का प्रावधान रखा गया है। उक्त कार्ड के साथ एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलेगा। खाताधारक को अपने खाते में अधिकतम 45 दिन के अंतराल में बैंकिंग व्यवहार करना होगा, जिससे उसे दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सके।