पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिकाएं हाथ उठाकर बोलीं, हमें भी सुरक्षित रहने का अधिकार है

बालिकाएं हाथ उठाकर बोलीं, हमें भी सुरक्षित रहने का अधिकार है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| लगभग100 बालिकाओं ने हाथ उठाकर नारा लगाया, हमें भी सुरक्षित रहने का अधिकार है। यह दृश्य रविवार को बालिका छात्रावास का था। सिनर्जी संस्थान के कार्यक्रम में बालिकाओं से उनके मुद्दे पर चर्चा करने समन्वयक मीनू वर्मा पहुंचीं। बालिकाओं से पूछा गया, समाज में वे क्या-क्या सहन करती हैं। खुद को क्यों असुरक्षित महसूस करती हैं। बालिकाओं से कहा गया, ऐसी कोई बात पर चुप रहें। अपने माता-पिता, टीचर या संस्था सदस्यों से साझा करें। इस दौरान बालिकाओं ने कहा की घर मं लड़कांे की तरह लड़कियों को भी मिले समानता, अपने आपको कमजोर नहीं समझेंगे, मुसीबत में डायल करेंगे हेल्पलाइन नंबर आदि बाते बालिकाओं ने कही।