पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मावठे के बाद क्षेत्र में बढ़ी ठिठुरन गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

मावठे के बाद क्षेत्र में बढ़ी ठिठुरन गेहूं की फसल को मिलेगा फायदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें दो दिनों से बारिश हो रही है। बिना मौसम हो रही इस बारिश से किसानों को गेहूं और चने की फसल में फायदा मिल रहा है। बारिश के कारण किसानों को सिंचाई में आसानी हुई है। वहीं ठंड बढ़ने से गेहूं को भी फायदा पहुंचने की संभावना है।बीते दो दिनों से रात्रि में मावठा गिर रहा है। शनिवार-रविवार की रात को तेज बारिश के कारण क्षेत्र पानी से तरबतर हो गया। सड़क के गड्ढे पानी से लबालब हो गए। बिना मौसम दो दिनों से रात के समय हो रही बारिश के कारण किसानों को भी फायदा पहुंचा है। बारिश से किसानों को गेहूं की फसल में पानी देने में आसानी हुई है। किसान आशीष राजपूत ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गेहूं के खेत में पानी चल रहा है। मावठे की बारिश के कारण खेत में पानी देने में आसानी हुई है। किसान राधेश्याम सोलंकी ने कहा कि मावठे की बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ा है। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक आरसी शर्मा ने बताया कि मावठे की बारिश से खेतों में पानी देने में किसानों को आसानी हुई है। बादल हटेंगे तो क्षेत्र में ठंड भी बढ़ेगी। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा।

हरदा। मावठे की बारिश से गेहूं की फसल को फायदे की संभावना है।

दो दिनों से रात में गिर रहा है मावठा, फसलों को मिलेगा फायदा