- Hindi News
- अधिकारियों की दी जानकारी से असंतुष्ट है नपाकर्मी
अधिकारियों की दी जानकारी से असंतुष्ट है नपाकर्मी
हरदा| चारदिन पहले दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से नपा से कई बिंदुओं में जानकारी मांगी थी। इन बिंदुओं पर नपा से जवाब मिला है जिससे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी असंतुष्ट है। इस संबंध में कर्मचारियों ने बैठक आयोजित कर आगे की रूपरेखा तैयार की है। जानकारी के अनुसार मप्र कार्यभारित कर्मचारी एवं दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ ने बीते दिनों कई बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ष्ट कराते हुए नपा अधिकारी को ज्ञापन दिया था। बिंदूवार जानकारी भी मांगी गई थी। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नगरपालिका से बिंदुओं पर जवाब मिला है जिससे सभी कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया गया। कर्मचारियों ने जबाव से नाराजगी जाहिर की है साथ ही कहा कि ठोस परिणाम आना चाहिए। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सोमवार 15 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन देंगे। इसी दिन समस्याओं का समाधान चाहेंगे। मप्र कार्यभारित कर्मचारी एवं दैनिक वेतनभोगी श्रमिक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश जांगरे ने कहा समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर हड़ताल, धरना प्रदर्शन किया जाएगा।