पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए परेशान रहे किसान

यूरिया के लिए परेशान रहे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| यूरियाके लिए किसान रविवार को बंद दुकान और गोदाम के सामने ही घूमते रहे। यूरिया के लिए चर्चा भी की गई, लेकिन किसानों को निराशा ही हाथ लगी। रविवार को कई किसान डीएमओ गोदाम, एमपी एग्रो और कड़ोला सोसाइटी के बाहर घूमते हुए नजर आए। किसान यहां यूरिया की आस लिए हुए आए थे लेकिन निराशा ही हाथ लगी। किसानों ने बताया कि यूरिया नहीं मिलने से गेहूं की फसल प्रभावित होगी पैदावार प्रभावित होगी। कई दिनों से गांव और शहर में यूरिया के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। यूरिया के लिए परेशान हो रहे अबगांव के किसान ने बताया कि पड़ोसी किसान से दस बोरी यूरिया उधार ली थी। उन्हें यूरिया लौटना है लेकिन कहीं से भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है।