- Hindi News
- जिंदबाबा से लेकर पवारखेड़ा तक फंसे वाहन, वनवे कर निकाले गए
जिंदबाबा से लेकर पवारखेड़ा तक फंसे वाहन, वनवे कर निकाले गए
बायपास पर भी जाम लगा
>पिपरिया बायपास : तवापुल,पांजरा, धौंखेड़ा से होते हुए इटारसी के लिए उन वाहनों की आवाजाही हुई जो ट्रकों को तवापुल से भोपाल और पिपरिया पचमढ़ी के लिए रवाना किया गया। इस रूट पर भी साेल्डर कट जाने से काली मिट्टी सड़क पर गई। जिससे ट्रक फिसलकर तिरछे हो रहे थे और बार-बार जाम लग रहा था। धौंखेड़ा चौकी पर खड़े ट्रैफिक कर्मी जाम खुलवाने जा रहे थे।
> हरदा बायपास : डोलरिया,भीलाखेड़ी, धुरपन, मेहरागांव से इटारसी होते हुए उन वाहनों की आवाजाही हुई जिन्हें इंदौर या हरदा जाना था। इस मार्ग पर मेहरागांव के पास शनिवार-रविवार दरमियानी रात 3 बजे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया और जाम लग गया। रविवार सुबह 10 बजे इस ट्रक को क्रेन के माध्यम से हटाया गया जिसके बाद बायपास पर जाम खुला।
सोल्डर की मिट्टी में धंसे
धौंखेड़ापुलिया से जिंदबाबा मंदिर तक फंसे ट्रकों को धीरे-धीरे वन वे करके निकाला गया। कीचड़ की हालत यह थी कि इन ट्रकों को धौंखेड़ा पुलिया से यादव ढाबे तक जाने में ही एक घंटे का समय लगा। एक धान से भरा ट्रक जिंदबाबा मंदिर के थोड़े आगे ही सोल्डर की मिट्टी में टायर धंस जाने से फंस गया
ट्रैक्टर से शादी में आते हुए मेहमान।
ट्रैक्टर से आए
शादी के मेहमान
होशंगाबादएमपीईबी में कार्यरत एक कर्मचारी के परिवार में रविवार को विवाह समारोह था जो कि हाईवे पर स्थिति एक रिसोर्ट गार्डन में था। सड़क हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि उन्हें विवाह स्थल तक मेहमानों को लाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करना पड़ा। इनका कहना था कि इस सड़क पर कार या बाइक निकलने की गुंजाइश नहीं थी इसलिए मजबूरी में यह तरीका अपना पड़ा।
फंसे वाहनों को निकाला
^सड़कपर दलदल और कीचड़ की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। शनिवार रात से सुबह 12 बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। बाद में वनवे करके फंसे हुए वाहनों को निकाला गया। इस जाम को देखते हुए बायपास का भी सहारा लिया गया। लेकिन बायपास पर भी ट्रैफिक अधिक होने से कई बार जाम की नौबत आई जो मौके पर जाकर खुलवाया गया। विजयशंकरद्विवेदी, ट्रैफिकइंचार्ज इटारसी
इटारसी. नेशनल हाईवे-69 पर रविवार को भी ट्रैफिक जाम रहा। ओवर ब्रिज पर लगी ट्रकों की लंबी कतार।
> होशंगाबाद बायपास : होशंगाबाद,बुधवाड़ा, आगरा, पलासी, ऊंद्राखेड़ी, बह्मनगांव , साकेत, सोनासांवरी होते हुए इटारसी के लिए ट्रक, जीप और बसो