आम के पेड़ में बौर आए
िटमरनी : इनदिनों बैतूल-हरदा नेशनल हाईवे के किनारे लगे दर्जनों आम के पेड़ों में बौर की देखने को मिल रही है। इसे पर्यावरण में रहे बदलाव और मौसम के तेवरों में हो रहे परिवर्तन का तकाजा ही कह सकते हैं। अक्सर शीत ऋतु के बाद बसंत का मौसम आने पर आम के वृक्षों में बोर लगने लगते हैं। बौर आने के कुछ समय बाद पेड़ों में फल आना स्वाभाविक है। इस कारण सर्दी के मौसम में आम के पेड़ों में फल गए तो इनका समय पर पकना संभव नहीं है। विज्ञान शिक्षक उमेश कुमार चौहान का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऐसा होता है।