आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नदारद मिली
खिरकिया : जिलामहिला एवं बाल विकास और परियोजना अधिकारी शांति बेले ने बीते दिनों आंगनबाड़ियों के निरीक्षण के बाद अंतिम चेतावनी देकर लापरवाह कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। बेले ने बारंगी, कमताड़ा, कमताड़ी और हरदा शहरी आंगनबाड़ी केंद्र 6 और 12 का निरीक्षण किया। इन केंद्रों में से सिर्फ कमताड़ा केंद्र पर ही व्यवस्थाएं सही पाई गईं। बाकी केंद्रों पर कार्यकर्ता और सहायिकाएं नदारद मिलीं। जिला अधिकारी ने नदारद मिली कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। अधिकारी ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। खिरकिया परियोजना अधिकारी कांता देशमुख ने बताया कि बारंगा के निरीक्षण करने पर कार्यकर्ता की अनियमितता उजागर हुई थी। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।