पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद के लिए भटक रहे किसान

खाद के लिए भटक रहे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िटमरनी : खादकी खेप आने के बावजूद अब तक इसकी कमी दूर नहीं हो पाई है। किसान यूरिया के लिए हरदा जिला ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी जा रहे हैं। यहां कई समितियों में दर्ज किसानों की संख्या और उनकी जरूरत के अनुसार खाद की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बैंकों की ओर से मांगे गए आवंटन के अनुसार समितियों को खाद मिलने से किसानों को भी कम खाद दी जा रही है। यह तादाद कम होने से अब उन्हें व्यापारियों के गोदामों से ब्लैक में लेना पड़ रही है। किसान अशोक रात्रे, गजेंद्र राजपूत ने बताया कि सोसाइटियों में खाद नहीं आई है इस कारण हमें परेशान होना पड़ रहा है। खाद समय पर मिली तो फसल को बचाया जा सकता है।