नो पार्किंग से बाइक उठा ले गई पुलिस
नो पार्किंग से बाइक उठा ले गई पुलिस
हरदा| कलेक्टोरेटरोड पर नो पार्किंग मेंं बाइक खड़ी करना महंगा पड़ सकता है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड पर जांच मुहिम चलाई। रोड के किनारों पर खड़े 41 स्कूटर-मोटरसाइकल वालों की रसीद काटकर 8 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूला गया। जो बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए निकले उन्हें भी रोका गया। इनकी सौ-सौ रुपए की रसीद काटी गई। कुछ दोपिहया वाहनों को ट्राली में भरकर ट्रैफिक थाने भिजवा दिया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट परिसर में पेड पार्किंग बना दी गई है। लेकिन सरकारी काम से आने वाले लोग पांच रुपए बचाने के चक्कर में बाहर रोड पर ही गाड़ी लॉक करके चले जाते हैं। इससे जहां यातायात बाधित होता है।