पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण के आरोपी को पकड़ने दिया ज्ञापन

अपहरण के आरोपी को पकड़ने दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपहरण के आरोपी को पकड़ने दिया ज्ञापन

क्राइमरिपोर्टर|हरदा

पांचदिन पहले शहर की एक नाबालिग के अपहरण किए जाने के मामले को लेकर बुधवार को शहर के व्यवसायी एकत्रित होकर शिकायत करने कलेक्टर और एसपी के दफ्तर पहुंच गए। यहां अधिकारियों को ज्ञापन देकर व्यवसायियों ने पुलिस से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले एक व्यवसायी की नाबालिग पुत्री को नेपाली पटेल उर्फ विष्णु विश्नोई अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। फरियादी ने 7 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाई तो अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई ने बुधवार को कलेक्टर और एसपी को कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया है। वैश्य इकाई ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को परिजन को सुपुर्द किए जाने की मांग की है। एसडीओपी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।