पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी बैंक सीईओ कोर्ट में पेश, फिर एक दिन की रिमांड बढ़ी

सहकारी बैंक सीईओ कोर्ट में पेश, फिर एक दिन की रिमांड बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस्तावेज जब्त करने की पुलिस ने कोर्ट में दी दलील, नोडल अिधकारी भी रिमांड पर

जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ आरके दुबे को बुधवार की शाम पुलिस फिर थाने ले आई। जिला कोर्ट में सहकारी बैंक में करोड़ों के गबन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त करने की दलील देकर पुलिस ने सीईओ को एक दिन और रिमांड पर मांगा। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया। सीईओ के साथ कोर्ट लाए गए नोडल अधिकारी एमके अहलाद की पुलिस रिमांड एक दिन बढ़ गई है। दोनों अधिकारियों से पूछताछ का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए पुलिस गुरुवार को फिर कोर्ट में लाएगी।

सहकारी बैंक की हरदा शाखा से गबन किए गए पाैने तीन करोड़ रुपए हरदा थाने में सरेंडर करने की परतें जांच में खुलने वाली हैं। बैंक प्रबंधक सुदर्शन जोशी नौ दिन तक पुलिस की पूछताछ के घेरे रहा। पुलिस यह नहीं उगलवा सकी कि वह चार बोरों में भरकर कराेड़ों रुपए कहां से ले आया। जोशी के बयान के बाद एक के बाद एक तीन अधिकारी कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। अब तक गिरफ्तार होने वाले चारों अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं। इनमें बैंक प्रबंधक सुदर्शन जोशी सहायक लेखापाल हेमंत व्यास न्यायिक हिरासत में हैं। सहकारी बैंक के सीईओ और नोडल अधिकारी को दूसरी बार पुलिस रिमांड पर लिया गया। इन अधिकारियों पर आरोप है कि जब हरदा सहकारी बैंक में कैश रखने की लिमिट 65 लाख रुपए थी तो करोड़ों रुपए रखे जाने पर भी मानीटरिंग क्यों नहीं की गई।

अभी दस्तावेज जब्त करना बाकी है: एसडीओपी

हरदाथाने से शाम 4.15 बजे एसडीओपी और टीआई बैंक सीईओ दुबे और नोडल अधिकारी अहलाद को कोर्ट लेकर आए। पुलिस के घेरे में दोनों अधिकारी जिला न्यायालय के गेट नंबर 3 से दाखिल हुए और सीधे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसके शाक्य की अदालत में पहुंचे। एसडीओपी विनोद श्रीवास्तव ने यह कहते हुए पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ाने का निवेदन किया कि सहकारी बैंक से कुछ दस्तावेज जब्त करने बाकी हैं। इस पर दुबे के वकील राजेश पाराशर ने आपत्ति लगाई कि पुलिस ने आज क्या किया। दस्तावेज जब्त क्यों नहीं किए। पुलिस अधिकारियों ने कहा, आज कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, कल भी करेंगे।

पीआर बढ़वाई गई

^पुलिसरिमांड पर लिए गए सीईओ दुबे से पूछताछ के बाद आज बैंक से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। गुरुवार को भी कुछ दस्तावेज जुटाए जाएंगे। इसी बारे में पूछताछ के लिए एक दिन की पीआर और बढ़वाई गई। विनोदश्रीवास्तव, एसडीओपी हरदा