उपभोक्ता अधिकार के लिए पुरस्कार मिलेगा
हरदा| होशंगाबादउपभोक्ता अधिकार के लिए जागरूकता तथा उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं व्यक्तियों को राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
यह पुरस्कार विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस 15 मार्च को प्रदान किए जाएंगे। हरदा के जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडेय ने बताया वर्ष 2014 के पुरस्कार हेतु 16 फरवरी तक कलेक्टर कार्यालय में आवेदन लिए जा रहे हैं।
पहले गुड न्यूज़