मप्र क्रिकेट टीम में चयन
हरदा | बीतेदिनों हुई शालेय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के दो खिलाड़ी निखिल और आदित्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मप्र क्रिकेट बालक 14 वर्ष टीम में चयन किया गया है।
दोनों खिलाड़ी 15 से 20 फरवरी तक प्री नेशनल कोचिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 23 से 27 फरवरी तक तेलगांना के मेहबूब नगर में होने वाली राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में मप्र टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।