बच्चों ने कागज से टोपियां बनाना सीखा
हरदा | शहरकी 12 बस्तियों के बाल समूह के साथ ओपन हाउस गतिविधि का आयोजन बुधवार को किया। इसमें बच्चों ने कागज से कई प्रकार की टोपियां बनाना सीखा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीप सिंह ठाकुर ने खेल सामग्री बांटी। बच्चों को स्टेडियम के मैदान पर खेलों के अभ्यास की सलाह दी।
सिनर्जी संस्थान के विमल जाट ने बस्ती में निर्मित बाल समूह के कार्य और बाल श्रम कानून के बारे में समझाया। बच्चों ने बस्ती में बाल मैत्री वातावरण निर्माण में अपनी भूमिका बताई।