बच्चों को खिलाई कृमिनाशक गोली
हरदा | बुधवारको वार्ड नंबर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र 13 में मंगल दिवस पर तीन बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया। टेकहोम के पैकेट बांटे। किशोरियों बच्चों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई गईं। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा राठौर, वार्ड पार्षद अनीता मौर्य, अनीता राठौर एवं तदर्थ समिति की अध्यक्ष सरोज एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित थीं।