हरदा | पुताईकरने के दौरान जमीन पर गिरे युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को जोशी कॉलोनी निवासी महेश सोनी मकान पर पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रैफर किया गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।