पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा की सदस्यता मुहिम कल से

भाजपा की सदस्यता मुहिम कल से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की सदस्यता मुहिम कल से

हरदा|भारतीयजनता पार्टी जिला इकाई का सदस्यता महा अभियान 13 फरवरी से तीन दिनों तक चलेगा। जिले के सातों मंडलों के सभी मतदान केंद्रों पर एक साथ सदस्यता महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। पदाधिकारी एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी केंद्र क्षेत्रों में जाएंगे।

यात्रीप्रतीक्षालय का निर्माण पूरा

महेंद्रगांव|गांवमें यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण पूरा हो गया है। गांव के बड़गांव चौक पर 1 लाख रुपए की लागत से बने यात्री प्रतीक्षालय से अब क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

12घंटे गुल रही बिजली

चारखेड़ा|बीतीरात चली हवा और बारिश के कारण रातभर बिजली गुल रही। जिससे ग्रामीण परेशान रहे। गांव में आए दिन बिजली गुल होती रहती है। जिससे ग्रामीणों को मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

चुनावमें उम्मीदवारों के होर्डिंग, बैनर उड़े

सिराली|बीतीरात करीब 9 बजे हुई बारिश देर रात तक चली। गेहूं, चने की फसलों को काफी नुकसान हुआ। मकानों को भी नुकसान हुआ। पंचायत चुनाव में खड़े उम्मीदवारों के होर्डिंग और बैनर उड़ गए।