पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहनों के फिटनेस लाइसेंस की जांच हो

वाहनों के फिटनेस लाइसेंस की जांच हो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रकोंमें नियम विरुद्ध तरीके से परिवहन किया जा रहा है। बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा के वाहन चलाए जा रहे हैं। इस संबंध में कार्रवाई के लिए मप्र वाहन चालक सभा के कार्यकारी अध्यक्ष ने अधिकारियों को लिखित शिकायत की है। शिकायत में नफीस खान ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम के दौरान ट्रकों से परिवहन के दौरान ओवरलोड चलाया जा रहा है। नियमानुसार 9 टन से अधिक माल का परिवहन नहीं किया जा सकता है लेकिन 16 से 30 टन माल का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। शिकायत में बताया कि अधिकांश ट्रकों के तो परमिट है और ही फिटनेस, बीमा है। बिना टैक्स जमा किए ही वाहनों को रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर चलाया जा रहा है। कई चालकों के पास लाइसेंस नहीं है। कार्यकारी अध्यक्ष ने कलेक्टर, एसपी, परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक इंचार्ज को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।