- Hindi News
- कुर्मी क्षत्रीय समाज के विवाह सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां शुरू
कुर्मी क्षत्रीय समाज के विवाह सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां शुरू
रहटगांव | कुर्मीक्षत्रिय गौर समाज जिला हरदा में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सामूहिक विवाह सम्मेलन रख जाएगा। समाज के जिला मीडिया प्रभारी अमित गौर, रहटगांव ने बताया कि समाज के जिला अध्यक्ष ने सभी सामाजिक बंधुओं से सम्मेलन में शामिल होकर अपने पुत्र-पुत्रियों के विवाह कराने का आग्रह किया है। जिससे कम खर्च में विवाह हो सकें और समाज का कल्याण हो सके। वहीं उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर सहयोग देने का भी निवेदन किया है।