मरीजों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया
हरदा: गायत्रीशक्तिपीठ परिवार ने सरकारी अस्पताल में जाकर मरीजों को नेत्रदान महादान के बारे में बताया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों के पास जाकर मरीजों को नेत्रदान के लिए जानकारी दी और प्रेरित किया गया। इससे प्रेरित होकर तीन मरीजों ने आज्ञा पत्र भी भरकर दिए।