- Hindi News
- सब इंसपेक्टर रोहित कछावा के अनुसार अाबिद खां शातिर अपराधी
सब इंसपेक्टर रोहित कछावा के अनुसार अाबिद खां शातिर अपराधी
सब इंसपेक्टर रोहित कछावा के अनुसार अाबिद खां शातिर अपराधी है। उसका काला धंधा जंगल की कटाई, गोवंशीय मवेशियों शराब की तस्करी करना है। यह माल वह खंडवा, अकोला, बुरहानपुर नागपुर तक भिजवाता था। गाड़ियों की ड्राइविंग पैसे देकर जरूरतमंद युवकों से करवाता था। जो गाड़ियां इस्तेमाल की जाती थीं उनका रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेसिस नंबर तक फर्जी कर देता था। इसी कारण उस पर धोखाधड़ी की धारा 420 भी लगाई गई है। आबिद पर मप्र राज्य में 14 गिरफ्तारी वारंट निकले हैं। इनमें सीहोर जिले के ही 5 वारंट है। इसे गिरफ्तार कर हरदा लाने वाले पुलिस दल को एसपी दीपक वर्मा ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एसपी वर्मा ने कहा कि पूरा मामला पशुओं का वध करने वाहनों से अवैध तौर पर लाने, ले जाने से जुड़ा हुआ था। इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।