पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देखें, कौन फर्स्ट आता है

देखें, कौन फर्स्ट आता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा|अग्रसेन जयंतीसमारोह की रोचक प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं हैं। रविवार को मिडिल स्कूल मैदान पर 100 200 मीटर की दौड़ हुई। इसमें केजी से लेकर प्रायमरी और मिडिल स्कूल तक के बच्चे जमकर दौड़े। युवाओं की धीमी मोटरसाइकल रेस भी हुई। छात्र-छात्राओं ने सुलेख, चित्रकला कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके पहले अग्रवाल विश्रांति भवन में शतरंज कैरम की बाजियां खेली गईं। महिलाओं के लिए टेलेंट शो हुआ। अग्रवाल मांगलिक भवन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सोमवार को हाईस्कूल की छात्राओं के लिए इसी भवन में शाम 4 बजे से एक मिनट गेम शो होगा। कॉलेज की छात्राएं जो जीता, वही सिकंदर स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। दोपहर एक बजे से महिलाओं के लिए लकी गेम शो, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती तथा किस्मत आजमाओ कार्यक्रम होगा।

हरदा. मिडिल स्कूल मैदान पर दौड़ते बच्चे।

आयोजन