पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगाने के दूसरे दिन से फिर खराब हुआ ट्रांसफार्मर

लगाने के दूसरे दिन से फिर खराब हुआ ट्रांसफार्मर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{विकास नगर में 15 दिनों से बिजली संकट, रहवासी परेशान

नगरसंवाददाता|हरदा

विकासनगर में रहने वाले लोग बीते 15 दिनों से बिजली समस्या को लेकर परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने चंदा किया और किराए की ट्रैक्टर-ट्रॉली से खराब ट्रांसफार्मर को सुधरवाकर बिजली कंपनी से लेकर आए। लेकिन दूसरे दिन से फिर खराब हो गया। विकास नगर में 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तब से ही लोग बिना बिजली के गुजारा कर रहे हैं। शनिवार को खराब ट्रांसफार्मर को सुधारकर लगाया गया लेकिन लगाने के दूसरे दिन से फिर बिजली गुल होने की समस्या गई। इस संबंध में लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी शिकायत की थी। राकेश राठौर और बंटी पंडित ने बताया कि बिजली नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल तक दोस्तों के घरों में चार्ज करना पड़ रहा है। ऐसा लगता है जैसे शहर नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद लोगों की शिकायत के दो दिन बाद कंपनी के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए यहां से निकालकर ले गए।







दो दिन पहले सुधारे गए ट्रांसफार्मर को मोहल्ले के लोग किराए के ट्रैक्टर से लेकर आए। इसके लिए चंदा भी किया गया था। इतना ही नहीं चंदे की राशि से ट्रांसफार्मर लगे हुए स्थान पर बजरी भी डलवाई गई थी। लेकिन इसके बाद भी स्थिति वहीं ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण मोहल्ले के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है।

अव्यवस्था