पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत के डंपरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया हंिडया नयापुरा मार्ग

रेत के डंपरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया हंिडया-नयापुरा मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहनों को निकालने में रही है भारी परेशानी

नगरसंवाददाता|हरदा

रेतसे भरे लोडेड वाहनों ने हंडिया से मांगरूल जाने वाले मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे इन दिनों लोगों को आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से हंडिया से नयापुरा तक बने इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिन भर रेत से भरे हुए डंपर इस मार्ग से निकलते है। बारिश और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लोडेड वाहनों से मार्ग खराब होने के संबंध में कलेक्टर से शिकायत भी की गई थी लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों को निकालने में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण दिनेश जोशी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन आना जाना करते हैं लेकिन रास्ता खराब होने से दिक्कतें रही है। रात के समय तो यहां से निकलने के दौरान हादसे की स्थिति बनती है।

समस्या