- Hindi News
- हरदा| शहरके वाहन चालक आज चिमनी कंपाउंड में धरना प्रदर्शन
हरदा| शहरके वाहन चालक आज चिमनी कंपाउंड में धरना प्रदर्शन
हरदा| शहरके वाहन चालक आज चिमनी कंपाउंड में धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां एकत्रित होकर वाहन चालक रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचकर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराएंगे। वाहन चालक संघ के अध्यक्ष हबीव खान ने बताया कि हेवी लाइसेंस में शिक्षा का मापदंड समाप्त कर ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाने, भूमि आवंटन कर वाहन चालक नगर बनाए जाने, वाहन चालकों का शासकीय दर अनुसार वेतन निर्धारित किए जाने, फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की तरह वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा एसआई बीमा सुविधा लागू किए जाने, आरटीओ में लाइसेंस रिनुवल एवं लाइसेंस संबंधित कार्य से दलाली प्रथा बंद किए जाने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
वाहन चालकों का धरना प्रदर्शन आज