नगर संवाददाता|खिरकिया
नगर संवाददाता|खिरकिया
नगरमें नवरात्रि पर्व की तैयारियां जोर-शोर जारी हैं। समितियां पंडाल बनाने से लेकर साज-सज्जा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। 25 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से समितियां तैयारी कर रही हैं।
ज्ञात हो कि खिरकिया नगर में नवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी धूम हरदा जिले में ही नहीं, नर्मदापुरम संभाग में भी है। पर्व की तैयारी के चलते बाहर से आए कलाकार और स्थानीय समिति सदस्य इसमें लगे हुए हैं। दुर्गा सांस्कृतिक कला केंद्र इस साल भव्य मंदिर का निर्माण करा रहा है। जबलपुर से आए पंडित धनेश वाजपेयी इसे मूर्त रूप दे रहे हैं। वाजपेयी ने बताया कि पिछले 35 साल से वे यह काम कर रहे हैं। खिरकिया में उनका यह दूसरा साल है। इस साल साउथ पैटर्न पर मंदिर बना रहे हैं।
पुरानी गल्ला मंडी में भी बालाजी शक्ति सेवा केंद्र दुर्गा उत्सव समिति अपनी तैयारियां जोर-शोर से कर रही है। समिति के कल्लू अग्रवाल ने बताया कि कोलकाता के 5 कारीगर इस साल पंडाल निर्माण कर रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और भारतीय ग्रामीण परिवेश की थीम पर निर्माण किया जा रहा है। करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से पंडाल तैयार होगा। गौरीशंकर राय छोटू बंगाली उनकी टीम तैयार कर रही है। इसके अलावा नगर में दुर्गा मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, भवानी माता मंदिर, गोमुख रोड पर भी पर्व के चलते साफ-सफाई विद्युत सज्जा की तैयारी की जा रही है।