पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच घंटे बाद खंडवा रोड पर मिली बाइक

पांच घंटे बाद खंडवा रोड पर मिली बाइक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| गोलापुरामें जैसानी चौक पर एक कोचिंग क्लासेस के सामने से गुरुवार की शाम बाइक चोरी हो गई। यह बाइक पांच घंटे बाद रात 10.15 बजे खंडवा रोड पर अजनाल नदी के पुल के आगे लावारिस खड़ी मिली। बाइक चोर पेट्रोल के पास एक एटीएम के सामने गाड़ी छोड़कर भागे निकले। बाइक चोरी की यह घटना शाम चार से पांच बजे के बीच की है। महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले दीपक कौशल ने बताया कि बाइक में ही गाड़ी के ओरिजनल कागज रखे हुए थे। बाइक की खोजबीन खेड़ीपुरा, गोलापुरा, मानपुरा, रेलवे स्टेशन तक की पर कुछ पता नहीं चला। घटना की लिखित सूचना हरदा पुलिस थाने में दी गई है।