पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 करोड़ से बनेगा हरदा सोनतलाई मार्ग, विभाग ने तैयार किया एस्टीमेट

2 करोड़ से बनेगा हरदा-सोनतलाई मार्ग, विभाग ने तैयार किया एस्टीमेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदासे सोनतलाई मार्ग की खस्ता हालत देखते हुए इसे बनाने का निर्णय हुआ है। करीब 23 किमी मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने लगभग दो करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसे स्वीकृति के लिए भोपाल भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सालों पहले बने हरदा से सोनतलाई मार्ग से कई गांव के लोग जुड़े हुए हैं। लेकिन मार्ग के खराब हो जाने के कारण सैकड़ों ग्रामीणों का यहां से आवागमन करना मुश्किल पड़ रहा है। कुछ दिन पहले खस्ताहाल मार्ग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया था। यहां से आवागमन करने वाले लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन शहर में आना जाना करते हैं। लेकिन मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया है। खराब सड़क के कारण रात्रि के समय कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी सड़कों के गड्ढे नहीं भर पाए हैं। ग्रामीण संदीप पटेल ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। मार्ग में इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन यंत्री एसके जैन ने बताया कि हरदा से सोनतलाई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने एस्टीमेट तैयार किया है। निर्माण कार्य में करीब दो करोड़ की लागत आएगी। जल्द ही एस्टीमेट भोपाल भेजा जाएगा। इससे पहले दो महीने पूर्व विभाग के अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत की बात कही थी। इसमें करीब एक करोड़ रुपए खर्च होना बताया जा रहा था।

अधिकारियों को सड़क की मरम्मत करने को कहा है

विभाग ने ठेकेदार से वसूले थे 40 लाख रुपए

प्रधानमंत्रीसड़क योजना से करीब नौ साल पहले इस मार्ग का निर्माण किया गया था। लेकिन मार्ग के निर्माण के दौरान संबंधित ठेकेदार ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा। इसके चलते गारंटी पीरियड के दौरान ही मार्ग जगह-जगह से टूट गया था। खराब सड़क का निर्माण किए जाने के दौरान विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। करीब चालीस लाख रुपए की वसूली ठेकेदार से हुई थी।