- Hindi News
- पंच परमेश्वर की राशि से हाथ धोने प्लेटफार्म बनाने के निर्देश
पंच परमेश्वर की राशि से हाथ धोने प्लेटफार्म बनाने के निर्देश
जनपदपंचायत क्षेत्र हरदा के कई सरकारी स्कूलों में हाथ धुलाई के लिए प्लेटफार्म नहीं बन पाए हैं। जहां बने हैं वे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम से पहले जनपद पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत सचिवों को हाथ धुलाई प्लेटफार्म बनाने के निर्देश दिए हैं।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तहसील की सभी ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत उपलब्ध राशि से स्कूल में साबुन से हाथ धोने के प्लेटफार्म का निर्माण किया जाए। जिन ग्राम पंचायतों की स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन से पहले हाथ धुलाने के प्लेटफार्म का निर्माण नहीं किया है या निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन प्लेटफार्मों की मरम्मत पंच परमेश्वर योजना की दस प्रतिशत राशि से 10 अक्टूबर तक किया जाए।