शहर में बाइक खराब हुई तो रुका ट्रैफिक
दुनियाकी मशहूर लग्जरी हार्ले डेविडसन बाइक शहर के लोगों के लिए गुरुवार को कौतूहल का विषय बन गई। बाइकों के प्रति लोगों की दीवानगी उस समय देखने को मिली जब भारत भ्रमण के लिए हरदा से गुजरने के दौरान एक बाइक शहर में खराब हो गई। देखते ही देखते लोगों ने बाइक सवारों को घेर लिया। गुजरात, राजस्थान के करीब 20 युवा हार्ले डेविडसन की बाइक से भारत भ्रमण के लिए निकले हैं।
गुरुवार सुबह इंदौर से हैदराबाद जाने के दौरान शहर के गर्ल्स स्कूल के पास एक बाइक की बैटरी खराब होने से दिक्कतें गई। बाइक को सुधारने के लिए बाइक सवार रुक गए और शहर में बाइक की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों की भीड़ के कारण युवा परेशान हो गए। करीब एक घंटे तक वे गर्ल्स स्कूल के पास ही बाइक दुरुस्त करते रहे। इनमें से कुछ बाइक सवार आगे निकल गए थे। बाद में बाइक सवारों का संपर्क ट्रैफिक प्रभारी नितेश बाइकर से हुआ। जिसके बाद बाइक सवार ट्रैफिक थाने गए। यहां बाइक में सुधार कार्य के बाद वे नागपुर के रास्ते हैदराबाद के लिए रवाना हुए। एक बाइक सवार ने बताया कि बाइक में माइनर प्रॉब्लम आई थी उसे ठीक कर लिया गया है। कई शहरों का भ्रमण कर चुके हैं। अब हैदराबाद की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन बाइकों की कीमत 30 से 40 लाख रुपए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज नितेश वाइकर ने बताया कि बाइक सवार में कुछ उनके परिचित हैं। हार्ले डेविडसन बाइक से सभी भारत भ्रमण के लिए निकले हैं। बाइक में खराबी आने के कारण यहां रुके थे।