नगर भ्रमण पर निकले अग्रसेन महाराज
हरदा| गुरुवार की शाम महाराजा अग्रसेन नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजी झांकी में विराजे आराध्य की पूजा-अर्चना समुदाय ने की। अग्रसेन जयंती महोत्सव के जुलूस में बालिकाएं गरबा नृत्य करते हुए चल रही थीं। जगह-जगह जुलूस की अगवानी की गई। जयंती पर एक पखवाड़े से चल रही प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।