पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शासन ने चुनाव आयोग को भेजा

नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शासन ने चुनाव आयोग को भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>इसकेबाद तीनों बागी पार्षद कांग्रेस से निष्कासित

>अब राज्य शासन ने चुनाव आयोग को भेजा पत्र

>आगे होगा खाली कुर्सी, भरी कुर्सी का फैसला

ये था 8 सितंबर का घटनाक्रम

>प्रस्तावपर दस्तखत करने वाले 23 पार्षदों में 3 कांग्रेस के।

>प्रस्ताव के साथ दिए शपथपत्र, हस्ताक्षरों की पुष्टि कर कलेक्टर ने कर दी।

>नपाध्यक्ष ने समर्थक 7 पार्षदों के साथ दर्ज कराई आपत्ति।

>कलेक्टर ने कहा था, प्रस्ताव और आपत्ति दोनों राज्य शासन को भेजेंगे।

{नपाध्यक्ष को पद से वापस बुलाने 23 पार्षद लाए थे प्रस्ताव

नगरसंवाददाता|हरदा

नगरपालिकाकी अध्यक्ष संगीता बंसल को पद से वापस बुलाए जाने का प्रस्ताव राज्य शासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। गुरुवार, 25 सितंबर को राज्य शासन के नगरीय विकास विभाग के उप सचिव केके कातिया ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र भेजकर नगरपालिका में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के प्रस्ताव से अवगत कराया है। 8 सितंबर को यह प्रस्ताव 23 पार्षद लेकर आए थे। कलेक्टर को प्रस्ताव सौंपने गए 23 पार्षदों में 3 पार्षद कांग्रेस के थे जिन्होंने अपनी ही पार्टी की नपाध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराजी बताते हुए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए थे। हालांकि नपाध्यक्ष ने उसी दिन समर्थक सात पार्षदों के साथ कलेक्टोरेट जाकर प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करवाई थी।















कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने पार्षदों का प्रस्ताव और आपत्ति दोनों ही राज्य शासन को भेज दिए थे। इसके बाद से नगरपालिका में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।