- Hindi News
- पहले रोजाना, अब एक दिन बाद आता है पानी का टैंकर
पहले रोजाना, अब एक दिन बाद आता है पानी का टैंकर
गाडरीमोहल्ले के लोगों को पीने के पानी के लिए खासा परेशान होना पड़ रहा है। पहले यहां पानी का टैंकर प्रतिदिन आता था लेकिन अब एक दिन छोड़कर पानी का टैंकर भेजा जा रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। टैंकर नहीं आने से लोग पानी की पर्याप्त पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
गाडरी मोहल्ले में रहने वाले कई परिवार बीते कई साल से पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लेकिन नगरपालिका यहां पानी की उचित व्यवस्था अब तक नहीं कर पाई है। ऐसे में यहां पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहते हैं। जबकि नगरपालिका यहां के लोगों से हर महीने जलकर की राशि वसूल करती है। सालों पहले यहां टंकी का निर्माण भी किया गया लेकिन इसका लाभ भी नगरपालिका नहीं दे पा रही है। मोहल्ले के संजू धनगर ने बताया कि करीब एक माह से पानी के लिए परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। पहले तो प्रतिदिन टैंकर आता था लेकिन एक महीने से टैंकर एक दिन छोड़कर ला रहे हैं। इसके कारण कई लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में वार्ड की पार्षद से भी चर्चा की गई है।
मोहल्ले के ओमप्रकाश धनगर ने बताया कि नगरपालिका ने दो-तीन साल पहले पानी की टंकी बनाई थी। लेकिन टंकी में अब तक पानी का भरना शुरू नहीं किया गया है। नगरपालिका यहां निर्मित टंकी से पानी सप्लाई शुरू करती है तो आसपास के कई लोगों को पानी आसानी से उपलब्घ हो सकेगा।
व्यवस्था बनवाएंगे
^गाडरीमोहल्ले में पानी की सप्लाई किस तरह हो रही है इस संबंध में जानकारी लेकर व्यवस्था बनवाई जाएगी। देवबालापिपलोनियाश, सीएमओनगरपालिका हरदा