पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोडलपुर|गांव कीभैरो काॅलोनी में पिछले एक माह से नेहरू युवा

सोडलपुर|गांव कीभैरो काॅलोनी में पिछले एक माह से नेहरू युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोडलपुर|गांव कीभैरो काॅलोनी में पिछले एक माह से नेहरू युवा केंद्र की ओर से महिलाओंं को सिलाई कोर्स सिखाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को हिन्दी सप्ताह और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर इस सेंटर में महिलाओ के बीच रंगोली, मेहंदी और शुद्ध लेख प्रतियोगिता रखी गई। जिसमे रंगोली में 6 ने, मेहंदी में 7 और शुद्ध लेख में 9 महिलाओं के बीच प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विशेष अतिथि स्टेट बैंक हरदा के ब्रांच मैनेजर मुकेश सोनी, जनपद सदस्य संतोष पटेल, ग्रामीण भरत टुले सहित नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।

महिलाओं ने हाथों पर सजाई मेहंदी