पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {शकूर कॉलोनी निवासी युवक को डेंगू के लक्षण, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया वायरल

{शकूर कॉलोनी निवासी युवक को डेंगू के लक्षण, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया वायरल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शकूर कॉलोनी निवासी युवक को डेंगू के लक्षण, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया वायरल

नगरसंवाददाता| हरदा

शहरके युवक में डेंगू के लक्षण सामने आए हैं। रविवार को इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल में एडमिट किया गया था। जांच में खून में प्लेटलेट्स कम पाए जाने पर डॉक्टर ने डेंगू की आशंका व्यक्त की थी। रविवार शाम को इलाज के लिए उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।

शकूर कॉलोनी में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक बसंत गार्गव को बुखार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। युवक को चार-पांच दिनों से बुखार रहा था। रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद डाॅक्टर ने जांच करवाई। इसमें डेंगू के लक्षण सामने आए हैं। शाम को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि चार-पांच दिन से बुखार है। बसंत जो भी खा रहा है वह उल्टी के जरिए बाहर निकल रहा है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने के बाद जांच करवाई गई। इसमें प्लेटलेट्स की संख्या कम पाई गई है। डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को डेंगू की आशंका व्यक्त की है। हालांकि इस मामले में पूछताछ करने पर अस्पताल प्रबंधन इसे सामान्य वायरल बता रहा है। रविवार की शाम को युवक की जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बाद में इलाज के लिए उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।