- Hindi News
- वाहन चेतना रैली निकालकर, अग्रवाल समाज ने दिखाई एकता
वाहन चेतना रैली निकालकर, अग्रवाल समाज ने दिखाई एकता
{समाज के मांगलिक भवन से बाजे-गाजे के साथ निकली रैली
नगरसंवाददाता|हरदा
अग्रसेनजयंती के पहले रविवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने एकत्रित होकर शहर में सामाजिक चेतना वाहन रैली निकाली। समाज के लोगों ने रैली निकालकर शहर में एकता का परिचय दिया। रैली के लिए सुबह से ही समाज के लोग मांगलिक भवन में एकत्रित हो गए थे।
समाज के ओम चौधरी ने बताया कि समाज द्वारा अग्रसेन महोत्सव मनाया जा रहा है। बीते एक पखवाड़े से सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसमें महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। महोत्सव के चलते रविवार को वाहन रैली निकाली गई। रैली में शामिल होने के लिए समाज के युवक, युवतियां अपने चार पहिया और दो पहिया वाहनों से सेठ हरीशंकर मांगलिक भवन में एकत्रित हो गए थे। यहां से वाहन रैली की शुरूआत हुई। रैली प्रताप टॉकीज, टांक चौराहा, गणेश चौक, जैसानी चौक, घंटाघर चौक, बस स्टैंड होते हुए एबीएम ग्राउंड पर पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया। रैली के दौरान रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया।
हरदा. रविवार को अग्रवाल समाज ने शहर में वाहन रैली निकाली। वाहन रैली में समाज की युवतियों ने भी हिस्सा लिया।