- Hindi News
- हरदा|विश्व हिंदूपरिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में हरदा जिले के
हरदा|विश्व हिंदूपरिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में हरदा जिले के
हरदा|विश्व हिंदूपरिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में हरदा जिले के गांव-गांव तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। ऐसे लगभग 463 गांवों में ग्रामीण पदाधिकारी बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले को नौ प्रखंडों मेंं बांटा गया है।
यह निर्णय विहिप जिला कार्यकारिणी के दो दिनी अभ्यास वर्ग में लिया गया। विवेकानंद काम्पलेक्स के पास सरस्वती विद्यालय परिसर में रविवार की शाम वर्ग का समापन किया गया। यह कार्यक्रम परिषद के आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करने किया गया। इसमें प्रांत संगठन मंत्री बृजकिशोर भार्गव पूरे समय रहे। उद्घाटन सत्र में उन्होंने विहिप की स्थापना के उद्देश्य बताए। दूसरे सत्र में सभी नियमित कार्यक्रम के साथ 21 दिसंबर को भोपाल में होने वाले हिंदू सम्मेलन में सभी गांवों की भूमिका अनिवार्य बताई। परिषद सदस्यों को बताया गया कि सम्मेलन में मध्य भारत प्रांत के 17 जिलों के लगभग ढाई लाख कार्यकर्ता हिंदू शक्ति का प्रदर्शन करने इकट्ठे होंगे।
इनमें हरदा जिले के 463 गांवों तथा शहरी क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता भेजे जाएंगे। स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम के लिए जिले के 60 कार्यकर्ताओं ने तीन माह का समय संगठन को दिया है।
अभ्यास वर्ग में विहिप प्रांत सहमंत्री देवीसिंह सौंध्या विभाग सहमंत्री दीपक राज सोनी ने कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण की पृष्ठभूिम पर प्रकाश डाला। वर्ग में विभाग संगठन मंत्री रविंद्र गुप्ता का मार्गदर्शन रहा। परिषद जिलाध्यक्ष रामभरोस पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत, मंत्री हरिदास झूरिया, संयोजक संतोष मिश्रा, रानू तिवारी समेत जिला नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------
विहिप 463 गांवों में करेगी संगठन का विस्तार