आधुनिक तकनीक सिखाने कृषि महोत्सव 25 से
हरदा| खेतीका उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के साथ ही आधुनिक तकनीक के प्रयोग को लेकर कृषि महोत्सव 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी विकासखंडों में किसान रथ घूमेगा और गांव-गांव में किसान गोष्ठी होगी। किसान रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक भी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों की जानकारी देंगे। कृषि उप संचालक कृषि कम पानी से अधिक उत्पादन वाली तकनीकों के बारे में भी किसानों को बताएंगे। कृषि महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन सहित सभी विभागों की योजनाओं का प्रचार गांव-गांव में किया जाएगा। इस दौरान गांव में नुक्कड़ सभाएं, बैठकें एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।