- Hindi News
- नहर क्रॉस करने से रोड पर हुए गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा
नहर क्रॉस करने से रोड पर हुए गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा
पुलिया की रैलिंग टूटी, ग्रामीणों ने कहा- मरम्मत करो
{जल संसाधन िवभाग और टोल नाका कंपनी की आपसी खींचतान में स्टेट हाईवे से नहर क्रासिंग वाले हिस्से में बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है, जल संसाधन िवभागऔर टोल नाका ठेकेदार कंपनी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल रहे हैं
नगरसंवाददाता|खिरकिया
माचकऔर तवा नहर लिंक होकर गहाल, सिराली, लोलांगरा, दीपगांव, पड़वा से छीपाबड़ तक लाई गई है। यहां से इसे हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे क्रॉस कर चौकड़ी, पाहनपाट आदि क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है। इस नहर से करीब 27 सौ हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी, लेकिन छीपाबड़ टोल नाके के पास से निकली इस नहर के निर्माण के दौरान जब रोड खोदकर नहर को स्टेट हाईवे क्राॅस कराया गया तभी से यहां की गई खुदाई से बड़ी दुर्घटना का अंदेशा रहता है। रोड की मरम्मत नहीं की गई है। नहर वाली जगह पर रोड पर करीब तीन इंच की गहराई बन गई है। इस गड्ढे की लंबाई और चौड़ाई करीब 6-6 फीट है। अचानक गड्ढा आने पर वाहन चालक संभल नहीं पाते और वाहन गड्ढे में पटकाते हैं। यहां छोटे वाहन चालक तो अनियंत्रित हो जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक यहां गिर चुके हैं लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
जबकि जल संसाधन के अधिकारी भी यहां से निकलते हैं। इस जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही वेलस्पन कंपनी का टोल नाका भी है लेकिन कंपनी ने भी इस ओर अब तक कोई काम नहीं किया है। कंपनी के कर्मचारी इस गड्ढे से अनियंत्रित होकर गिरे लोगों की मरहम-पट्टी तो कर देते हैं लेकिन जल संसाधन िवभाग से कहकर इस गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कंपनी भी जल संसाधन िवभाग की कार्रवाई का ही इंतजार कर रही है। केवल मिट्टी चुरी से गड्ढे का भराव कर खानापूर्ति कर दी जाती है। इस संबंध में वेलस्पन कंपनी के छीपाबड़ टोल नाका इंचार्ज कहते हैं कि जल संसाधन िवभाग ने नहर निर्माण के दौरान इसे खोदा है, उन्हें ही इसका पुनर्निर्माण कराना चाहिए। उनके ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन काम किया है। सिर्फ गिट्टी भरकर गड्ढा खुला छोड़ दिया है। हमने इसकी शिकायत छीपाबड़ थाने में बीती 30 जनवरी को ही कर दी थी, लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग के ठेकेदार और विभाग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रोड मेंटेनेंस का काम टोल नाका कंपनी काे करना है
^हमनेमिट्टी, बाेल्डर डालकर टोल वालों से डामरीकरण के लिए क