नेशनल हाईवे उखड़ने लगा
नेशनल हाईवे उखड़ने लगा
हरदा| हंडियासे हरदा तक नेशनल हाईवे की हालत खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को यहां से आवागमन में खासी परेशानियां हो रही है। वाहन चालक मुकेश पटेल ने बताया कि सड़क पर दिन भर धुले के गुबार उड़ते रहते हैं। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे दो पहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतें हो रही है। बारिश का समय भी बीतने को आया है। ऐसे में विभाग को नेशनल हाईवे की मरम्मत शुरू करना चाहिए।