- Hindi News
- संवाददाता | जबलपुर। हरदानगर पालिका अध्यक्ष संगीता बंसल के खिलाफ
संवाददाता | जबलपुर। हरदानगर पालिका अध्यक्ष संगीता बंसल के खिलाफ
संवाददाता | जबलपुर। हरदानगर पालिका अध्यक्ष संगीता बंसल के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस आशय का बयान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस केके त्रिवेदी की युगलपीठ के सामने चुनाव आयोग की ओर से दिया गया है। अगली सुनवाई 29 सितम्बर को होगी। संगीता बंसल की ओर से दायर इस याचिका में उन्हें हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान आवेदक की ओर से अधिवक्ता मणिकांत शर्मा और चुनाव आयोग की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ हाजिर हुए। श्री सेठ ने युगलपीठ को बताया कि अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस पर युगलपीठ ने सुनवाई मुल्तवी कर दी।
फिलहाल नहीं होगी नपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई