पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन्यप्राणी के पंजे नाखून बेचने गए दो युवक चिचोली में पकड़ाए

वन्यप्राणी के पंजे -नाखून बेचने गए दो युवक चिचोली में पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फॉरेस्ट की 20 गाड़ियां केलझिरी गांव आई थी

फरोख्तका मामला सामने आते ही फॉरेस्ट की 20 गाड़ियां गुरुवार को वनग्राम केलझिरी गईं। साथ में डॉग स्कवाड वाहन भी था। आदिवासियों के घर बाड़े की तलाशी ली तो जंगली जानवर के दो पंजे, पांच नाखून जिसमें एक टूटा हुआ और कुछ हड्डियां बरामद हो गईं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए जबलपुर की लैब में भेजा जा रहा है।

रहटगांव. फाॅरेस्ट टीम के हत्थे चढ़े आदिवासी दयाराम सुखलाल।

>3 पंजे सलामत और 1 बिखरा हुआ >4 नाखून साबूत और 1 टूटा हुआ >इनके साथ कुछ हड्डियां

डीएफओ पीएस चंपावत ने बताया कि बरामद अवशेष किस वन्यप्राणी के है इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। श्री चंपावत के मुताबिक पंजे-नाखून तेंदुआ या बाघ के भी हो सकते हैं। इसमें पैर के पंजे, हड्डियां और पांच नाखून हैं। यह अवशेष सील कर फोरेंसिक जांच के लिए जबलपुर लैब भिजवाए जा रहे हैं। जांच होने पर पता चलेगा कि यह शिकार कितने वर्ष पहले किया गया और जानवर कौन सा है।

तेंदुआ या बाघ के हो सकते हैं पंजे

{नाखून-पंजे बेचने गए थे चिचोली सूचना पर वन अमले ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

{जबलपुर में होगी नाखून और पंजों की जांच किस जानवर के हैं नाखून और पंजे

नगर संवाददाता|रहटगांव/हरदा

जिलेके रहटगांव रेंज में केलझिरी गांव के दो आदिवासी युवक वन्यप्राणी के पंजे और नाखून बेचने बैतूल जिले के चिचोली गए थे। यहां चिचोली के वन अमले को इसकी सूचना मिलने पर उन्हें मंडई नदी के पुल पर अमले ने पकड़कर जांच की।

इन दोनों युवकों के पास से बुधवार को वन्यप्राणी के पंजे और नाखून बरामद हुए थे। इसके बाद बुधवार को देर शाम चिचोली वन अमले ने इसकी सूचना हरदा वन विभाग को दी। जिस पर दोनों जिलों के अमले ने रहटगांव के केलझिरी में आरोपी के घर दबिश देकर गुरुवार को घर से वन्यप्राणी के कुछ अंग बरामद किए हैं।

चूंकि आरोपी चिचोली में पकड़ाए थे, इसलिए बैतूल जिले के चिचोली वन अमले ने गुरुवार को उन्हें चिचोली लाकर वन्यप्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

केलझिरी गांव का दयाराम बाला कोरकू और दूसरा झिरी निवासी सुखलाल पिता किशोरी लाल आदिवासी दोनों की उम्र 40-42 वर्ष के आसपास है। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने रहटगांव रेंज में कुछ साल पहले छोटे बाघ को पत्थर और कुल्हाड़ी से मारकर नाखून, पंजे हड्डियां निकाल