- Hindi News
- शिकायत करने दीवार पर लिखे जाएंगे फोन नंबर
शिकायत करने दीवार पर लिखे जाएंगे फोन नंबर
हरदा| आंगनबाड़ीसमय पर नहीं खुल रही हो। पोषण आहार नहीं बंट रहा हो। स्कूल में शिक्षक नहीं आए। मध्यान्ह भोजन बच्चों को नहीं दिया। इस तरह की शिकायतें पहुंचाने आंगनबाड़ी स्कूल भवन पर कमिश्नर, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एसडीएम के फोन नंबर लिखे जाएंगे। गुरुवार को कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ तथा जिला शिक्षा अधिकारी को यह निर्देश दिए हैं। डीईओ को कहा गया है कि वे प्रतिदिन अपने संकुल प्राचार्यों से पता करें कि मध्यान्ह भोजन बच्चों को बांटा गया कि नहीं। यदि किसी स्कूल में मध्यान्ह भोजन बच्चों को नहीं दिया गया तो जवाबदेही तय की जाए।