- Hindi News
- योग शिविर लगा मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
योग शिविर लगा मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
योग शिविर लगा मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती
हरदा| पतंजलियोग समिति भारत स्वाभिमान न्यास ने शहीद भगतसिंह की जयंती पर रविवार को योग शिविर गुर्जर मांगलिक भवन में लगाया गया।
प्रांतीय सदस्य रामेश्वर पटेल, योगाचार्य हनुमंत सिंह, प्रांत प्रभारी राजेंद्र आर्य, जिला प्रभारी मदनलाल शर्मा सेवाराम बछानिया इस अवसर पर मौजूद थे। योगाचार्य ने शहीद भगतसिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। योग से शरीर मन को स्वस्थ रखकर राष्ट्र समाज की सेवा करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन गणेश विश्नोई ने किया।
कलेक्टोरेटसे बाइक चोरी
हरदा| पलासनेरनिवासी एक व्यक्ति की कलेक्टर कार्यालय से बाइक चोरी हो गई। घटना 25 सितंबर की है। पुलिस ने कमलेश यादव की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।