पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {व्यापारी संघ की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम एसएल सोलंकी

{व्यापारी संघ की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम एसएल सोलंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{व्यापारी संघ की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम एसएल सोलंकी ने व्यापारियों को स्वच्छ भारत और स्वच्छ मप्र अभियान के बारे में बताया

नगरसंवाददाता|हरदा

2अक्टूबर से स्वच्छ भारत, स्वच्छ मप्र की शुरुआत होने जा रही है। करीब डेढ़ महीने चलने वाले इस अभियान में शहरवासियों से संपर्क कर साफ-सफाई व्यवस्था बनाने में सहयोग मांगा जाएगा। इसके लिए वार्ड-वार्ड और घर-घर जाकर लोगों से चर्चा कर जागरूकता लाई जाएगी।

इस संबंध में रविवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में व्यापारी संघ की बैठक रखी गई। बैठक में एसडीएम एसएल सोलंकी ने व्यापारियों को स्वच्छ भारत और स्वच्छ मप्र अभियान के बारे में बताया। साथ ही सहयोग मांगते हुए कहा कि सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों के पास साफ-सफाई रखे। दुकानों और घरों से निकलने वाला कचरा एक जगह एकत्रित करे और सफाई वाहन आने के दौरान ही डाले। आसपास के लोगों को भी व्यवस्था बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। 15 दिन बाद इस कार्य की समीक्षा की जाएगी। नगरपालिका द्वारा अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वार्डों और घरों में जाकर भी लोगों से व्यवस्था बनाने की बात कही जाएगी। नई सब्जी मंडी में भी पूरे दिन गंदगी फैली रहती है। यहां फल विक्रेताओं की बैठक लेकर सफाई की योजना बनाई जाएगी।