पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां ज्वाला देवी की गोदभराई आज

मां ज्वाला देवी की गोदभराई आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां ज्वाला देवी की गोदभराई आज

हरदा|कलेक्टोरेट केपास शर्मा कॉलोनी के मां ज्वाला देवी मंदिर में मां की गोद भराई 29 सितंबर को पंचमी पर शाम 6 बजे होगी। रात 8.30 बजे भक्त माता की महाआरती में शामिल होंगे। इसके बाद प्रसाद बांटा जाएगा।

वाल्मिकीजयंती पर निकलेगा जुलूस

हरदा| बारहबंगला के शिव मंदिर परिसर में रविवार को दोपहर एक बजे आयोजित बैठक में वाल्मिकी जयंती महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। जयंती के दिन 8 अक्टूबर को खेड़ीपुरा के दुर्गा मंदिर से जुलूस निकाला जाएगा जो मुख्य मार्गों से होता हुआ बारह बंगला के शिव मंदिर आएगा।

चितचोरकी चौपाल जमेगी

हरदा| ख्यातिप्राप्तगायक विनोद अग्रवाल मंगलवार 7 अक्टूबर को शाम छह बजे इंदौर रोड पर सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन के अरुण-किरण हॉल में चितचोर की चौपाल कार्यक्रम पेश करेंगे। आयोजन के सूत्रधार कितिन अग्रवाल ने बताया, यह प्रभु से संवाद की संध्या है। गायक विनोद जी भक्ति और भावना से भरे भजन प्रस्तुत करेंगे।