आदेश में मनाही है फिर भी बना दिया बीएलओ
{राज्य अध्यापक संघ जिला इकाई की बैठक हुई
नगरसंवाददाता|हरदा
शिक्षकोंको गैर शिक्षकीय कार्य से मुक्त रखने के शासन का आदेश आया है फिर भी हरदा जिले में उन्हें चुनावी काम के लिए बूथ लेवल अधिकारी बना दिया गया है। अध्यापकों की क्रमोन्नति पदोन्नति पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संघ ने चेताया, अध्यापकों को बीएलओ कार्य से मुक्त नहीं किया गया तो जिले में आंदोलन की नौबत सकती है।
यह नाराजी राज्य अध्यापक संघ जिला इकाई की बैठक में सामने आई। रविवार को अध्यापक अपनी समस्याओं पर विचार करने मारवाड़ी माली धर्मशाला में इकट्ठे हुए। संघ के प्रांतीय सचिव हरगोविंद दुबे जिलाध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी भी मौजूद थे। यह तय हुआ कि अध्यापकों की समस्याओं को लेकर 1 अक्टूबर की शाम चार बजे कलेक्टर को ज्ञापन देंगे जाएंगे। शासन के आदेश समय-सीमा में पूरे नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। होशंगाबाद में संभागीय सम्मेलन 12 अक्टूबर को होगा जिसमें जिले से अध्यापकों के जाने की रूपरेखा तैयार की गई।
संघ ने जिले में अध्यापकों की वेतन विसंगति दूर करने डीईओ से एकरूपता लाने की मांग की जाएगी। गुरुजियों को संविदा शिक्षक बनाने का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक को रामनिवास जाट, करतार सिंह राजपूत, डीएन व्यास, सुभाष भाटी, अब्बास शाह, शिवनारायण गौर, नेमीचंद विश्नोई, जगदीश टेमले ने भी संबोधित किया।