- Hindi News
- हंडिया और हरदा के पटवारी आज से कलमबंद हड़ताल पर
हंडिया और हरदा के पटवारी आज से कलमबंद हड़ताल पर
हरदा| हरदाऔर हंडिया तहसील के दर्जनों पटवारी आज से कलमबंद हड़ताल पर जा रहे हैं। लंबे समय से मांगों का निराकरण नहीं किए जाने के बाद पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है।
पटवारियों ने बताया कि लंबे समय ये पटवारी संघ द्वारा समयमान वेतनमान और एरियर्स की राशि दिए जाने की मांग की जा रही थी। इनमें से कुछ पटवारियों को तो समयमान वेतनमान का लाभ मिल गया लेकिन कई पटवारियों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था। साथ ही मांगों के निराकरण किए जाने मांग की गई थी। लेकिन इसके बाद भी जब मांगे पूरी नहीं हो पाई तो मजबूरी में आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। हरदा तहसील के अध्यक्ष सुमेर सिंह राजपूत और हंडिया तहसील के अध्यक्ष फूलचंद उइके ने सोमवार 29 सितंबर से कलमबंद हड़ताल का निर्णय लिया है। हरदा और हंडिया के पटवारी बस्ता सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।