संघ के सिपाही निकले पथ पर
संघ के सिपाही निकले पथ पर
हरदा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुशासित सिपाही रविवार की शाम शहर की सड़कों पर पथ संचलन करते हुए निकले। आगे-आगे चल रहे बैंड की धुन पर संघ कार्यकर्ताओं ने शहर का भ्रमण किया। यह पथ संचलन शाम साढ़े चार बजे एक्सीलेंस स्कूल मैदान से शुरू हुआ। पथ संचलन के पीछे पुलिस की गाड़ी चल रही थी।